Uncategorized

CG में पुलिस का हाथ पकड़कर  युवती बोली – थाने ले चलो, शराब के नशे में हाईवोल्टेज ड्रामा पुलिस ने स्कूटी जब्त की 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीच सड़क एक युवती ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। 17 मार्च की रात राजीव गांधी चौक पर वाहन चेकिंग हो रही थी। तभी स्कूटी से आ रही युवती पुलिस को देख भागने लगी और गाड़ी सहित गिर गई। पुलिस के रोकने पर वह विवाद करने लगी।

इस दौरान उसने पुलिस का हाथ पकड़ते हुए थाने ले चलने की बात कही। युवती ने ये भी कहा कि ज्यादा से ज्यादा फांसी होगा न और क्या होगा। युवती के हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

l

राजीव गांधी चौक पर चल रही थी चेकिंग

दरअसल, मंगलवार (17 मार्च) रात सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम राजीव गांधी चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच हो रही थी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा रही थी।

पुलिस को देख भागने के दौरान गिरी

रात करीब 10:30 बजे महाराणा प्रताप चौक की ओर से आ रही स्कूटी सवार युवती पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन अचानक स्कूटी सहित गिर गई। इसके बाद युवती पुलिस जवानों पर ही भड़क गई। वह सड़क पर भीड़ को लेकर हंगामा करने लगी।

घटना के दौरान जब लोग वीडियो बनाने लगे तो युवती ने गुस्से में गाली-गलौज किया। उसने कहा कि इतना क्या वीडियो बना रहे हो, बना ले वीडियो, रील्स बनाकर वायरल कर देना, कोलेप्स कर देना और क्या होगा।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी को जब्त कर लिया है।

ब्रेथ एनालाइजर में शराब पीने की पुष्टि हुई

पुलिसकर्मी उसे संभालने पहुंचे तो वह उनके साथ बदसलूकी करने लगी। पुलिस ने युवती को ब्रेथ एनालाइजर में फूंक मारने को कहा। वह बीच सड़क पर हंगामा करती रही और जांच से बचने की कोशिश करती रही।

काफी मशक्कत के बाद उसने जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी को जब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button