Uncategorized

भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस की टीम ने दबोचा 1030 किलोग्राम लोहा स्क्रैप एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त

By Dinesh chourasiya

 

 

दिनांक 17.03.2026 को केऔसुब इकाई बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 16.03.2026 को भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्टिंग यार्ड के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से प्लांट में प्रवेश कर लोहे का स्क्रैप चोरी किया जा रहा था।

 

प्राप्त सूचना पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी राकेश कुमार सोनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर पिकअप वाहन में स्क्रैप चोरी कर ले जाने की बात स्वीकार की। आरोपी को दिनांक 18.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

▪️ आरोपी का नाम :

1. आकाश राव पुरके, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैंप 2 शारदा पारा मिलन चौक, भिलाई

2. नरेश कलेथ, उम्र 20 वर्ष, निवासी सेक्टर 4, सड़क 10, क्वार्टर 2, ब्लॉक 20, भिलाई

3. पुष्पेंद्र दीप, उम्र 32 वर्ष, निवासी सेक्टर 5, सड़क 17, बस्ती नाला के पास, भिलाई

4. राकेश कुमार सोनकर, उम्र 41 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, पावर हाउस, कैंप 2, भिलाई

5. मनोज कुम्भार, उम्र 35 वर्ष, निवासी सेक्टर 5, सड़क 17, नाला के पास, भिलाई

6. मनोज कुमार गुप्ता, उम्र 39 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, कैंप 02, भिलाई

▪️ जप्त सामग्री :

1. 16 नग लोहा स्क्रैप तार, वजनी लगभग 1030 किलोग्राम, कीमती करीब 30,000/- रुपये

2. पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CY 2912, कीमती लगभग 2,00,000/- रुपये

 

Related Articles

Back to top button