Uncategorized

भिलाई में कुत्ते को डंडे और लात-घूंसों से पीट-पीटकर मार डाला पशु क्रुरता के मामले में दो युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

By Dinesh chourasiya

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में एक स्ट्रीट डॉग को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। वारदात शनिवार-रविवार की रात करीब 3:30 बजे की है।

जानकारी के मुताबिक, एमपीईबी चौक इलाके में रहने वाले मदन साहू ने जामुल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि मोहल्ले के ही दो युवक मुर्तुजा अली और राहुल मारकण्डे गली में घूमने वाले एक कुत्ते को डंडे और लात-घूंसों से बुरी तरह मार रहे थे। मारपीट इतनी ज्यादा थी कि कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह होते ही आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट मिलते ही जामुल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बिना देर किए टीम बनाकर इलाके में घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कुत्ते को मारने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुर्तुजा अली (30) निवासी वार्ड 01 जामुल और राहुल मारकण्डे (23) निवासी साईं मंदिर के पास जामुल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।

Related Articles

Back to top button