Uncategorized

CBSE ने रद्द कर दी 10वीं-12वीं की सभी परीक्षाएं, जारी किया नोटिफिकेशन, होली से पहले अचानक लिया गया बड़ा फैसला,

By Dinesh chourasiya

 

नई दिल्ली: CBSE 10th-12th Board Exam Postponed कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। दरअसल सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। बोर्ड की ओर से इस संबंध में अधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि सीबीएसई ने ये फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE के लिए लिया गया है।

सीबीएसई की ओर से जारी निर्देश के अनुसार खाड़ी देशों में असामान्य वैश्विक हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण पैदा हुई बाधाओं और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। जारी निर्देश में बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE को शामिल किया गया है।

दरअसल ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत ने मिडिल ईस्ट को पूर्ण युद्ध के कगार पर ला खड़ा किया है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि शनिवार सुबह तेहरान स्थित उनके कार्यालय ‘लीडरशिप हाउस’ पर हुए हमले में खामेनेई मारे गए। इसी हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर और वरिष्ठ सलाहकार अली शमखानी की भी मौत हुई।

 

Related Articles

Back to top button