
भिलाई के कैंप-01 रात में घर में घुस कर चोरी किया पुलिस ने चांदी के जेवर, मोबाइल एवं नगदी आरोपी के पास से बरामद किया
By Dinesh chourasiya
दिनांक 14.02.2026 को प्रार्थिया गुरचरण कौर, उम्र 23 वर्ष, निवासी गुपचुप मोहल्ला, कैम्प-01 भिलाई द्वारा थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में उनके घर के अंदर अलमारी में रखे चांदी के जेवरात, मोबाइल एवं नगदी रकम चोरी हो गया। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया







विवेचना के दौरान संदेही परमजीत सिंह उर्फ गोल्डी, निवासी 18 नम्बर रोड, कैम्प-01 भिलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने रात्रि में घर में प्रवेश कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई सम्पूर्ण संपत्ति विधिवत जप्त की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है
▪️ आरोपी का नाम :




1. परमजीत सिंह उर्फ गोल्डी, निवासी 18 नम्बर रोड, कैम्प-01 भिलाई, थाना छावनी,
1. चांदी का ब्रेसलेट 03 नग
2. मोबाइल फोन 04 नग
3. चांदी की पायल 02 नग
4. चांदी का सिक्का 01 नग
5. बच्चे का चांदी का कड़ा 01 नग
6. चांदी की बाली 01 नग
7. नगदी रकम 2000/- रुपये
(कुल अनुमानित मूल्य लगभग 15,000/- रुपये




