दुर्ग में अवैध खनन पर एक्शन:जेसीबी, सहित ट्रैक्टर और 4 हाईवा जब्त, ईंट भट्ठों के संचालकों को भी नोटिस जारी
By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में अवैध मुरूम और रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को जनता की शिकायतों के बाद प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर और चार हाईवा वाहन जब्त किए।







इसी तरह राजस्व विभाग की टीम ने तहसीलदार पाटन के नेतृत्व में बालोद-धमतरी मार्ग पर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए चार हाईवा वाहनों को पकड़ा गया। सभी जब्त वाहनों को थाना प्रभारी रानीतराई की पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।
ईंट भट्ठों के संचालकों को भी नोटिस
एसडीएम ध्रुव ने बताया कि क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित हो रहे ईंट भट्ठों के संचालकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन पर्यावरण प्रदूषण फैलाने और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपना रहा है।




प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
अंबेडकर गार्डन से चोरी बाइक, दो माह बाद गिरोह का पर्दाफाश
भिलाई के सेक्टर-01 स्थित अंबेडकर गार्डन के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में भिलाई भट्ठी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 4 दिसंबर 2025 को हुई थी, जब कैम्प-02 निवासी मयंक साहू की सीडी डिलक्स (CG 07 LD 9370) अज्ञात चोरों ने गार्डन के बाहर से चुरा ली थी। थाना भिलाई भट्ठी में अपराध क्रमांक 312/2025, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान, पुलिस ने तकनीकी इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर वाहन की तलाश तेज की। चोरी की मोटरसाइकिल परसबोड़, बेमेतरा निवासी कुंभकरण के पास से बरामद की गई। उससे पूछताछ के बाद पूरे गिरोह का खुलासा हुआ।

कम दामों में बेचते थे बाइक
पूछताछ में सामने आया कि सचिन कुमार उर्फ ‘जहर’ (26) और उसके साथी मिलकर संगठित रूप से बाइक चोरी कर उन्हें कम दाम में बेचते थे। गिरोह के सदस्य अलग-अलग इलाकों से वाहन चुराते थे। इस गिरोह का एक अन्य आरोपी सतपाल की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन कुमार उर्फ जहर, निवासी घासीदास नगर जामुल, और बलवीर कौर (23), निवासी वृंदा नगर कैम्प-01 भिलाई को 12 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल (CG 07 LD 9370) जब्त कर ली गई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़ी अन्य संभावित वारदातों और उनके नेटवर्क की कड़ियों की जांच कर रही है।




