केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर:2 महीने में दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा, नक्सलवाद के खिलाफ हाईलेवल मीटिंग लेंगे
By Dinesh chourasiya
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच चुके है। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। बता दें कि शाह का 2 महीने में यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। अमित शाह आज (7 फरवरी) से 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार, शाह आज रात मेफेयर होटल में हाई लेवल मीटिंग लेंगे। जिसमें राज्य और केंद्र की सुरक्षा एंजेसियों के सीनियर अधिकारी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में नक्सली खात्मे की डेडलाइन को 52 दिन बचे है। ऐसे में यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।








पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर केंद्र सरकार की रणनीति से जुड़े अहम दौर की शुरुआत हो रही है। अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन अब नजदीक आ चुकी है।
इस समयसीमा का ऐलान खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ समेत नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रही है।




इस डेडलाइन में अब करीब 52 दिन का ही समय बाकी है। अमित शाह बस्तर में पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इससे पहले वे 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में आयोजित 60वें DGP-IGP सम्मेलन में पहुंचे थे।





