दुर्ग में धारदार-हथियार लेकर सड़क पर राहगीरों को धमका रहा था युवक पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
By Dinesh chourasiya
दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति आने-जाने वाले लोगों को धारदार हथियार दिखाकर डरा-धमका रहा था। पुलिस ने आम लोगों से सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना वार्ड क्रमांक 34 सरस्वती नगर शिवपारा इलाके की है।
पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि, सरस्वती नगर शिवपारा इलाके में एक व्यक्ति लोहे का धारदार हथियार लेकर सड़क पर घूम रहा है। आने-जाने वाले नागरिकों को भयभीत कर रहा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।







तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार बरामद किया गया। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है।

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस
गिरफ्तार आरोपी की पहचान क्रांति नेताम (40) निवासी वार्ड क्रमांक 34 सरस्वती नगर शिवपारा, दुर्ग के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।





अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल प्रकरण की विवेचना जारी है और पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।




