Uncategorized

भिलाई में तलवार लेकर उत्पाद मचाने वाले आरोपी  को पुलिस की टीम दबोचा राहगीरों को कर रहा था  ▪️ आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार जप्त ▪️ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

By Dinesh chourasiya

 

थाना भिलाई नगर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-06 ई-मार्केट, बीएसपी अस्पताल गेट के सामने एक व्यक्ति आम सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आम नागरिकों को भयभीत कर रहा है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकिशोर राम उर्फ बबुआ बताया।

आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार तलवार एवं एक नग अन्य धारदार हथियार जप्त किया गया। उक्त कृत्य अपराध की श्रेणी में पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

घटनास्थल :
सेक्टर-06 ई-मार्केट, बीएसपी अस्पताल गेट के सामने, भिलाई नगर

आरोपी का नाम :
राजकिशोर राम उर्फ बबुआ, निवासी सेक्टर-06 तेलगू पारा, भिलाई नगर

जप्त सामग्री :
▪️ एक नग धारदार तलवार
▪️ एक नग अन्य धारदार हथियार

Related Articles

Back to top button