
Uncategorized
CG में धान बेचने टोकन नहीं मिला, टावर पर चढ़ा किसा 120 फीट ऊंचाई में 3 घंटे ड्रामा, पत्नी मिन्नतें करती रही; कहा- धान बिकेगा तभी उतरूंगा
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में धान का टोकन नहीं मिलने पर परेशान किसान 120 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। ग्राम कसौंदी में किसान अनिल गढ़वाल (35 साल) करीब 3 घंटे तक वहीं चढ़ कर बैठा रहा। इस दौरान वह कभी झूलते नजर आया तो कभी पोल पकड़कर नीचे उतरते नजर आया।
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किसान ने साफ कहा कि जब तक बचे हुए धान के बिक्री नहीं होगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा।







किसान ने बताया कि आज धान खरीदी का आखिरी दिन है और 150 बोरा धान वह नहीं बेच पाया, उस पर डेढ़ लाख का कर्ज भी है। इस हरकत के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। बाद में किसी तरह समझाकर उसे नीचे उतारा गया।




