मध्यप्रदेश

डांसर TI का नया वीडियो आया सामने, डांस करने के मामले में पहले हो चुके है लाइन अटैच

By Dinesh chourasiya

 

डांसर TI का एक और वीडियो आया सामने, पुराने वीडियो में सफलता के बाद गांधी नगर TI का वीडियो

: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के गांधीनगर थाने के टीआई अनिल यादव का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में यादव देशभक्ति गानों पर डांस करते नजर आ रहें है। थाना प्रभारी अनिल यादव ने अगल-अलग लोकेशन पर विभिन्न देशभक्ति गाने पर डांस कर वीडियो शूट करवाया है। गाने की शुरूआत में वह नांव पर सवार होकर तिरंगा लहराते नजर आ रहें है। जिसके बाद यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

डांसर टीआई ने पुरानी वीडिओ की सफलता के बाद ये वीडियो शूट करवाया है। मिली जानकारी के मुताबिक अनिल ने हातोद की अलग-अलग लोकेशन पर शूट करवाया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी अनिल यादव का डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसको बहुत व्यूज मिले थे। पुराने वीडियो की सफलता को देखते हुए टीआई ने नया वीडियो जारी किया है। गौरतलब है कि इससे पहले गांधी हॉल में डांस करने के मामले में यादव लाइन अटैच भी हो चुके है।

 

 

Related Articles

Back to top button