Uncategorized

आज से दुर्ग रेंज के IG होगे अभिषेक शांडिल्य  IG रामगोपाल गर्ग ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दी गईं

 

पदभार ग्रहण उपरांत  अभिषेक शांडिल्य द्वारा उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर दुर्ग रेंज की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं समग्र पुलिसिंग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिसिंग को प्राथमिकता देने की बात कही तथा बेहतर समन्वय एवं कार्यकुशलता पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  मणि शंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा सहित दुर्ग रेंज के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button