
भिलाई में मोटर सायकल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार भिलाई क्षेत्रों से चोरी की गई 05 दो-पहिया वाहन बरामद
By Dinesh chourasiya







जिला दुर्ग में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है।
प्रार्थी सोनू यादव, निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 17.06.2025 की रात्रि उनकी स्कूटी एक्टीवा (CG 04 HU 8464) घर के सामने से अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 458/2025, धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।




🔹 पुलिस कार्यवाही
विवेचना के दौरान दिनांक 22.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति तिरंगा चौक, छावनी के पास चोरी की स्कूटी एवं मोटर सायकल बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रद्युम महाराणा पिता कृष्णा महाराणा, उम्र 27 वर्ष, निवासी न्यू खुर्सीपार, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग बताया तथा हाउसिंग बोर्ड भिलाई, सेक्टर-6 भिलाई, पलारी, डोंगरगढ़ एवं नागपुर क्षेत्रों से दो-पहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।
🔹 जप्ती विवरण
आरोपी के कब्जे से कुल 05 दो-पहिया वाहन बरामद किए गए—
▪️ 03 मोटर सायकल
▪️ 02 स्कूटी
▪️ कुल अनुमानित कीमत : ₹ 2,50,000/-
🔹 गिरफ्तारी
आरोपी को दिनांक 22.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया




