Uncategorized

दुर्ग पुलिस ने दो वाहन चोर को दबोचा   आरोपियों के कब्जे से 02 चोरी के दोपहिया वाहन जप्त

By Dinesh chourasiya

 

 

योगेश कुमार सेन द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19.01.2026 को प्रातः लगभग 10:00 बजे वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG-04-DF-2429 से गांधी चौक, दुर्ग गया था। लगभग 10:30 बजे वापस आने पर उसकी मोटर सायकल खड़े किए गए स्थान से चोरी होना पाया गया। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 38/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान सशक्त एप के माध्यम से संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति बस स्टैण्ड दुर्ग क्षेत्र में चोरी की मोटर सायकल बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहे हैं।

सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। गवाहों के समक्ष पूछताछ एवं मेमोरण्डम कथन के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि दिनांक 19.01.2026 को गांधी चौक क्षेत्र से मोटर सायकल चोरी की गई थी। साथ ही लगभग 04 माह पूर्व रायपुर फाफाडीह चौक क्षेत्र से स्कूटी क्रमांक CG-04-QG-7553 की चोरी करना भी स्वीकार किया।

आरोपियों के कब्जे से दोनों चोरी के दोपहिया वाहन बरामद कर विधिवत जप्ती की गई। प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी :

1️⃣ शुभम देवांगन, पिता राम अवतार देवांगन, उम्र 25 वर्ष
निवासी – शंकर नगर, दुर्ग, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग

2️⃣ यश उर्फ आजाद सेन, पिता रामेश्वर सेन, उम्र 23 वर्ष
निवासी – आमापारा, दुर्ग, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग

 

Related Articles

Back to top button