रायपुर में जिंदा जला बुजुर्ग:बेटा घर में ताला मारकर काम पर गया, रूम हीटर से लगी आग; मदद के लिए पुकारता रहा कोई नहीं आया तड़प तड़प गई जान
By Dinesh chourasiya
राजधानी रायपुर में एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। टाटीबंध इलाके में राजकुमार गुप्ता (70 साल) अपने परिवार के साथ रहते है। शनिवार सुबह उनका बेटा घर में ताला लगाकर उरला स्थित रोलिंग मिल में काम करने गया था।
घर के अंदर बुजुर्ग अकेले थे और ठंड की वजह से रूम हीटर जल रहा था। थोड़ी देर बाद 8 बजे मोहल्ले वालों ने घर में धुआं निकलते देखा। बुजुर्ग चिल्ला रहे थे, लेकिन गेट लॉक होने की वजह से कोई उनकी मदद नहीं कर पाया और वे जिंदा ही जल गए। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।







चाह कर भी कोई मदद नहीं कर सका
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि बुजुर्ग मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन समय रहते कोई उन्हें बचा नहीं सका। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने को लेकर आक्रोश भी दिखाया।
बेटा घर में ताला मारकर काम पर निकला




टाटीबंद इलाके में राजकुमार गुप्ता का घर है। उनका बेटा जितेंद्र गुप्ता उरला स्थित रोलिंग मिल में काम करता है। शनिवार (17 जनवरी) सुबह वह घर में ताला मारकर काम पर निकल गया।
घर के अंदर बुजुर्ग ने ठंड की वजह से रूम हीटर चलाया था, बताया जा रहा इसी में सर्किट के बाद आग लगी।
चीख रहे थे बुजुर्ग, कोई मदद नहीं कर पाया
सुबह करीब 8 बजे मोहल्ले वालों ने घर में आग लगी देखी। बुजुर्ग चिल्ला रहे थे, लेकिन गेट लॉक होने की वजह से कोई उनकी मदद नहीं कर पाया और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई।
मोहल्लेवालों ने जितेंद्र गुप्ता और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।

परिवार गया मैहर दर्शन करने
आमानाका पुलिस के अनुसार, जिस दौरान घर में आग लगी, उस समय किशोर गुप्ता घर में अकेले थे। बेटा नौकरी और उनके घर के अन्य सदस्य मैहर दर्शन करने के लिए गए हुए थे। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। मामले में मर्ग कायम करके जांच की जा रही है।
……………..




