Uncategorized

CG मे सड़क ठेकेदार BR गोयल के ठिकाने पर इनकम टैक्स की रेड टोल प्लाजा ऑफिस पहुंची टीम, इंदौर में डायरेक्टर के घर चल रही छापेमारी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क ठेकेदार BR गोयल के ठिकानों पर आईटी की रेड पड़ी है। आयकर की टीम पाराघाट टोल प्लाजा स्थित में टोल ऑफिस में पहुंची है। अधिकारी 3 अलग-अलग गाड़ियों में पहुंचे हैं। दस्तावेजों की जांच के साथ ही पूछताछ कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक इंदौर में भी अलग-अलग ठिकानों पर छापा पड़ा है। कंपनी के सपना-संगीता रोड स्थित कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर के घर पर जांच चल रही है। इनकम टैक्स विभाग को कंपनी के कामकाज, बड़े पैमाने पर लेन-देन और टैक्स में गड़बड़ी से संबंधित सूचनाएं मिली थीं।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, शुक्रवार सुबह इनकम टैक्स की टीम पहुंचीं और कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की विशेष रूप से जांच की जा रही है। इनकम टैक्स विभाग को कंपनी के कामकाज, बड़े पैमाने पर लेन-देन और टैक्स में गड़बड़ी की जानकारी पर छापेमारी हुई है।

जानकारी के मुताबिक यह कंपनी सड़क, राजमार्ग, पुल और इमारतों के निर्माण के साथ-साथ आरएमसी (रेडी मिक्स कॉन्क्रीट) की आपूर्ति, टोल कलेक्शन और आवासीय प्रोजेक्ट्स का संचालन करती है। इसके अलावा कंपनी देशभर में अलग-अलग इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में सक्रिय है।

बीआर गोयल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड इंदौर की एक प्रमुख निर्माण और इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। कंपनी की स्थापना 1986 में हुई थी। 2005 में यह प्राइवेट लिमिटेड बनी और बाद में पब्लिक लिमिटेड कंपनी में परिवर्तित हुई।

Related Articles

Back to top button