







दुर्ग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे संकल्प अभियान एक युद्ध नशे के विरूद्ध के तहत लगातार अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है व संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही थी कि इसी क्रम में दिनांक 21.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि नेवई डेम इमली पेड के नीचे दो व्यक्ति R15 मोटर सायकल में 02 नग कपडे के थैला में नशीली गोली विक्रय करने के लिये रखा है कि सूचना पर थाना प्रभारी नेवई के निर्देशन में टीम गठित कर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा आरोपी ने अपना नाम 01 अमन निषाद पिता सुरेन्द्र निषाद उम्र 20 साल साकिन शिव पारा स्टेशन मरोदा थाना नेवई 02 हुकेश कुमार उर्फ हुक्कु पिता डेरहा राम साहू उम्र 25 साल साकिन स्टेशन मरोदा बजरंग पारा थाना नेवई का होना बताया। जिनका गवाहो के समक्ष तलाशी लेने पर हुकेष उर्फ हुक्कु साहू के कब्जे से दो नग कपडे के थैला में 1504 नग SPAS-TRASCEN-PLUS कैप्सूल एवं अमन निषाद के कब्जे से R15 मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीसी 0497 एवं कैप्सूल विक्रय रकम 200 रू नगदी मिला, मौके पर औषधि निरीक्षक दुर्ग को सूचना दिया गया जो मौके पर उपस्थित हुये,जो उक्त कैप्सूल को ट्रामाडोल युक्त नशीली होना बताये। संदेहियों से उक्त कैप्सूल रखने के संबंध में वैध दस्तावेज व लायसेंस पेश करने कहा गया जो कोई कागजात नहीं होना लेखकर दिया है। आरोपी का कृत्य धारा 8, 21(सी) एनडीपीएस एकट का घटित करना पाये जाने से मौके पर देहाती नालसी कायम कर हमराह स्टाफ, गवाहन माल मुल्जिम के थाना आकर असल नंबरी अपराध कायम किया गया । आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता हैं। इसके अलावा पुलिस प्रशासन के द्वारा नशे के खिलाफ प्रचार प्रसार करने एवं जनता को जागरूक करने व नशे के आदी लोगो को पुर्नवास कराने का कार्य किया जा रहा है एव नशे का अवैध व्यापार करने वालो के खिलाफ भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगा।
इस कार्यवाही में निरी0 आनंद शुक्ला, औषधि निरीक्षक ब्रजराज सिंह, सउनि कृष्णा लाल नेताम, सउनि रामचंद कंवर, प्रआर राजेश देवांगन, आरक्षक रवि बिसाई, चंदन भास्कर, लोकेश दिवाकर का सराहनीय योगदान रहा।
थाना नेवई अपराध क्रमांक-310/2024
धारा 8, 21(सी) एनडीपीएस एकट
नाम आरोपी -01 अमन निषाद पिता सुरेन्द्र निषाद उम्र 20 साल साकिन शिव पारा स्टेशन मरोदा थाना नेवई
02 हुकेश कुमार उर्फ हुक्कु पिता डेरहा राम साहू उम्र 25 साल साकिन स्टेशन मरोदा बजरंग पारा थाना नेवई
जप्त संपत्ति – 1504 नग SPAS-TRASCEN-PLUS नशीली कैप्सूल कीमती 9776रुपए एवं R-15 मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीसी 0497 कीमती 80,000रुपए एवं कैप्सूल विक्रय रकम 200 रू








