Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राज्य

बाल कल्याण समिति बालोद की अनूठी पहल, भटके बालक का बिलासपुर में सफल फॉस्टर केयर प्लेसमेंट

एक वर्ष पूर्व रेलवे स्टेशन पर मिले 9 वर्षीय बालक का किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के तहत रतनपुर के धीवर परिवार में कराया गया पुनर्वास

 

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 24 जुलाई 2026

 कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन में किशोर न्याय अधिनियम 2015 के अंतर्गत प्रक्रियाओं को पूर्ण कर बालक समीर (बदला हुआ नाम) के पुर्नवास का आदेश (फॉस्टर केयर प्लेसमेंट) बिलासपुर जिले के रतनपुर के धीवर परिवार को अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा के द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने बालक और उसके भावी परिवार को शुभकामनाएँ एवं आर्शीवाद देते हुए उनके उज्जवल सुरक्षित एवं स्नेहपूर्ण भविष्य की कामना की। 

 

 महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा ने बताया कि विगत 01 वर्ष पूर्व समीर नाम का 09 वर्षीय बालक (बदला हुआ नाम) बालोद जिले के रेल्वे स्टेशन पर भटकता हुआ पाया गया। जिसे रेलवे पुलिस द्वारा तत्काल रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति जिला बालोद के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति द्वारा तत्काल कानूनी प्रावधान अनुसार बालक के परिजनों को ढूंढने हेतु प्रयास किया गया। इस संबंध में राष्ट्रीय समाचार पत्र पत्रिकाओं में ज्ञापन प्रकाशित कराया गया। किन्तु नियत अवधि तक बालक के माता-पिता एवं उसके परिजनों के बारे में जानकारी नही मिलने पर बालक कल्याण समिति द्वारा बालक के सामाजिक विकास एवं बालक के पालन पोषण एवं देखरेख हेतु ऐसे इच्छुक परिवार (फास्टर फेमली) को ढूंढने का प्रयास किया गया। जो बालक को स्वयं के सामर्थ से बेहतर देखरेख एवं सुरक्षा प्रदान कर सके। विगत 04 माह के निरंतर प्रयासों के पश्चात उक्त बालक के पालन पोषण के लिए बिलासपुर जिले के रतनपुर निवासी धीवर परिवार ने अपनी सहमति प्रदान की।

  किशोर न्यास अधिनियम 2015 के तहत समस्त औपचारिकताओं को पूरा कर बालक कल्याण समिति जिला बालोद द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई बालोद तथा सीईएसी के सहयोग से उक्त बालक समीर (बदला हुआ नाम) का पालन पोषण हेतु धीवर परिवार रतनपुर, बिलासपुर में पुर्नवास किया गया। इस अवसर पर बालक की उज्ज्वल भविष्य की सुखद कामनाएँ करते हुए बालक को उपहार भी भेंट किया गया। जिससे बालक नए परिवार के साथ सहज आत्मीयता के साथ अपने नये जीवन की शुरूवात कर सके। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति बालोद के अध्यक्ष श्री कृष्णा साहू एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। 

 

Related Articles

Back to top button