Uncategorized

भिलाई में पुलिस ने चोरी के 03 आरोपियों को पकड़ा  दुकान के गल्ले का कैश काउण्टर तोड़कर  225000/- रूपए की थी चोरी

By Dinesh chourasiya

 

 

दिनांक 29.12.2025 प्रार्थी उमाकांत यादव उम्र 54 वर्ष निवासी प्लाट नं0 3 फेस 6 मैत्री नगर थाना नेवई जिला दुर्ग द्वारा थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके *दुकान के कैश काउन्टर गल्ला का एक लाकर टूटा था* जिसमें रखे 500 के 4 बंडल *करीबन 200000 रूपये* एवं दुसरे खण्ड का लाकर (जिसका ताला नहीं टूटा था) में रखे 10, 20 के सिक्के एवं *100, 50 व 500 के नोट करीबन 25000 रूपये* होंगे जुमला करीबन 225000 रूपये को अज्ञात चोर व्दारा चोरी कर ले जाया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर *थाना नेवई में 430/25 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस* कायम कर विवेचना में लिया गया ।

मामले की विवेचना एवं आरोपियों की पतासाजी के दौरान *03 संदिग्धों को पकड़ा जाकर नाम पता पूछने पर अपना नाम तेजेश्वर जांगड़े उर्फ चिंटू, राकेश यादव उर्फ पाकू, गोपी किशन बताया गया ।* आरोपियों व्दारा पूछताछ में उक्त दिनांक को प्रार्थी के दुकान के *कैश काउण्टर का गल्ला तोड़कर उसमें रखे रूपये को चोरी करना स्वीकार किया गया।* *आरोपियों को दिनांक 11.01.2026 गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय दुर्ग मे पेश कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड* पर भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*
1- तेजेश्वर जांगड़े उर्फ चिंटू, उम्र 20 साल निवासी ग्राम धनौरा थाना पदमनाभपुर
2- राकेश यादव उर्फ पाकू उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम धनौरा थाना पदमनाभपुर
3- गोपी किशन साहू उम्र 21 साल निवासी ग्राम धनौरा थाना पदमनाभपुर

Related Articles

Back to top button