Uncategorized

भिलाई के बैकुंठधाम में देर रात सड़क पर कटर चाकू लेकर बर्थडे-सेलिब्रेशन, गाड़ी की बोनट पर आधा दर्जन केक रखकर काटा,  पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी 

By Dinesh chourasiya

भिलाई के बैकुंठधाम में बीच सड़क पर कटर से केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेशन करने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला छावनी थाना इलाके के कैम्प-02 भिलाई स्थित बैकुण्ठ धाम तालाब के पास का है।

वायरल वीडियो में कुछ युवक हाथों में धारदार हथियार कटर लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक सड़क पर केक काटते और हाथों में पटाखे लेकर आतिशबाजी कर रहे थे। जिससे आम लोगों की आवाजाही बाधित हुई।

देर रात की है पूरी घटना

छावनी थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक विनय रजक ने बताया कि, यह वीडियो 09 जनवरी को पुलिस के संज्ञान में आया। वीडियो में दिखाई दिख रहा है कि, घटना 8 जनवरी 2026 की रात करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच की है।

बैकुण्ठ धाम तालाब के पास रोका रास्ता

वीडियो के अनुसार कैम्प-02 क्षेत्र में बैकुण्ठ धाम तालाब के पास सार्वजनिक मार्ग पर वाहन खड़ा कर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान हथियारों का प्रदर्शन और पटाखों की आतिशबाजी की गई। वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर छावनी थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 126(2) एवं 191(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की है।

जांच में सामने आए नाबालिग

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर चाकू और कटार के साथ केक काटने और आतिशबाजी करने वाले ज्यादातर युवक नाबालिग हैं।

छावनी सीएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और वे नाबालिग पाए गए हैं। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी के सामाजिक पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाबालिग होने के कारण कानून के तहत विधिवत कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button