Uncategorized

मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट:अंबिकापुर सबसे ठंडा, यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री; 2 दिन में और बढ़ेगी ठंड

By Dinesh chourasiya

प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान शीतलहर चली है। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 3 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में एक-दो पॉकेट में शीतलहर चलने की संभावना है।

वहीं अगले तीन दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सरगुजा संभाग का अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ​सबसे गर्म दुर्ग रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.2°C डिग्री

Related Articles

Back to top button