
दुर्ग भिलाई में चेकिंग के दौरान अड्डेबाजी कर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्यवाही कुल 27 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही
By Dinesh chourasiya
पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के निर्देशन में दुर्ग पुलिस व्दारा आपरेशन विश्वास अभियान के तहत जिला में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु अड्डेबाजी कर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध चेकिंग हेतु* दुर्ग अनुविभाग में नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मैहर, भिलाई नगर अनुविभाग में नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, एवं छावनी अनुविभाग में अनूप लकड़ा के नेतृत्व में *चौक-चौराहे एवं संदिग्ध स्थानो एवं अड्डेबाजी करने वालों के विरुद्ध 100 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी का बल लगाकर चेकिंग की गई l*
*चेकिंग के दौरान अड्डेबाजी कर शराब का सेवन करने वालों एवं अवैध लाभ अर्जित करने के आशय से शराब की बिक्री करने वालों के विरुद्ध *थाना पाद्मनाभपुर में 8, थाना दुर्ग, मोहन नगर व पुलगांव में 3-3, नेवई, जामुल व पुरानी भिलाई में 2-2, सुपेला, वैशाली नगर व अंजोरा में 2-2 एवं छावनी खुर्सीपार, जामगांव व नगपुरा में 1-1 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, इसी प्रकार जिले में कुल 27 व्यक्तियों* के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया l
यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी l







गिरफ्तार आरोपीगण :-
1. मिथलेश साहू 40 साल गंजपारा दुर्ग
2. बादशाह खान 21 साल धमधा
3. टी पार्वती 50 साल गौतम नगर खुर्सीपार
4. भारत भूषण टंडन, 33 साल, पुरानी बस्ती सुपेला
5. नारायण साहू, 22 साल, चरोदा पुरानी भिलाई




