Uncategorized

दुर्ग में युवती की हत्या कर शव को जलाया:मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखी जली हुई लाश,  पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में एक युवती की हत्या कर शव को जला दिया गया। सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने नहर के पास शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मामला उतई थाना क्षेत्र के पुरई का है। जानकारी के मुताबिक, सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने करगाडीह रोड प जली हुई लाश देखी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिंक टीम जांच में जुट गई है। मौके से धारदार हथियार बरामद किया गया है।

इसके साथ ही पत्थरों पर भी खून के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि शव को पत्थर से भी कुचला गया है।

सुबह-सुबह मैदान में मिली हुई लड़की की जली हुई लाश।

धारदार हथियार से हत्या की आशंका

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की पहले धारदार हथियार से हत्या की गई होगी, उसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से पलारी डालकर जला दिया। मौके पर फोरेंसिक टीम सबूत जुटाने में जुटी हुई है।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ हुई जमा।

Related Articles

Back to top button