Uncategorized

दुर्ग जिले में टैंकर ड्राइवर से लूट…गूगल-मैप से रास्ता देखकर भटका:मारपीट कर मोबाइल-पर्स 3 हजार कैश लेकर भागे,   

By Dinesh chourasiya

दुर्ग में डीजल टैंकर ड्राइवर से लूट की गई है। अज्ञात चार बदमाश मोबाइल, पर्स, तीन हजार रुपए कैश और दस्तावेज लेकर भाग निकले। ड्राइवर गूगल मैप के जरिए जा रहा था। लेकिन बीच में रास्ता भटक गया। मामला लिटिया-सेमरिया पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ड्राइवर का नाम वंशराज यादव (50) है। जो कि यूपी का रहने वाला है। हेल्पर का नाम अंकित यादव है। 6 दिसंबर की रात वह लखौली इंडियन ऑयल डिपो से टैंकर (CG06HE6113) में डीजल-पेट्रोल लेकर अपने हेल्पर ओम शांति फ्यूल, सहसपुर–दल्ली–खैरागढ़ रोड, राजनांदगांव गए थे।

फ्यूल खाली कर लौट रहा था ड्राइवर

फ्यूल खाली के बाद गूगल मैप के जरिए वापस गुजरा लखौली जा रहे थे। इस दौरान वह लेकिन रास्ता भटक गए और बिरेझर गांव पहुंच गए। रात करीब 11 बजे ग्राम बिरेझर प्रवेश द्वार के पास पहुंचे तो 3-4 लड़कों ने जबरदस्ती गाड़ी को रुकवाया और मारपीट करते हुए मोबाइल, पर्स, तीन हजार रुपए कैश और गाड़ी के दस्तावेज लूट लिए।

ब्रेकर के पास गाड़ी धीमी हुई तो बनाया निशाना

ड्राइवर के मुताबिक, ब्रेकर होने कारण गाड़ी स्लो किया गया था। इस दौरान आग ताप रहे युवकों ने हमला करते हुए लूट की। पीड़ित का कहना है कि घटनास्थल पर स्ट्रीट लाइट जल रही थी, इसलिए यदि आरोपी सामने आएंगे तो पहचान सकता हूं।

डर की वजह से भागे, अगले दिन पुलिस के पास पहुंचे

उसने बताया कि वारदात के बाद वे घबराकर मेन रोड की ओर लौटे और पेट्रोल पंप के पास वाहन रोककर रात भर वहीं रहे। अगले दिन चौकी पहुंचकर लूट की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले को जांच में लिया गया है। अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटनास्थल आसपास के मार्गों और गांव में संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है।

Related Articles

Back to top button