Uncategorized

छत्तीसगढ़ के रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी…इंटरनल सिक्योरिटी पर मंथन:महिला सुरक्षा, आतंकवाद और विजन 2047 पर चर्चा, DGP अरुण देव ‘बस्तर 2.0’ पर प्रेजेंटेशन देंगे

By Dinesh chourasiya

IIM नवा रायपुर में 60वें अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक सुबह से जारी है। बैठक की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संभाल रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं।

आज कॉन्फ्रेंस में चार सत्र निर्धारित हैं, जिनमें विभिन्न राज्यों के DGP अपनी-अपनी प्रेजेंटेशन देंगे। बैठक का मुख्य फोकस राष्ट्रीय सुरक्षा, उभरती चुनौतियां और पिछली सिफारिशों के अमल की समीक्षा पर है। बैठक के एजेंडा में महिला सुरक्षा को तकनीक के माध्यम से और मजबूत करने पर भी विशेष चर्चा शामिल है।

छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम ‘बस्तर 2.0’ पर अपनी बात रखेंगे। वे मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के बाद बस्तर में विकास की रणनीति पर विस्तार से जानकारी देंगे।

कॉन्फ्रेंस के एक सत्र में आतंकवाद-निरोध के रुझान और उपायों पर चर्चा होगी। वहीं विजन 2047 पर आईबी के विशेष निदेशक प्रजेंटेशन देंगे।

पहले दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के टॉप-3 पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया। दिल्ली के गाजीपुर थाने को बेस्ट पुलिस स्टेशन घोषित किया गया, जबकि अंडमान-निकोबार के पहरगांव थाना दूसरे और कर्नाटक के रायचूर जिले के कवितला थाना तीसरे स्थान पर रहा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के टॉप-3 पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया। मंच पर अजीत डोभाल, रॉ चीफ पराग जैन और आईबी चीफ तपन डेका मौजूद रहे।
दिल्ली के गाजीपुर पुलिस स्टेशन के थानेदार यू. बाला शंकरन की तस्वीर है। शाह ने सम्मानित किया।

इन अहम विषयों पर भी मंथन

  • जन-आंदोलनों के प्रभावी प्रबंधन के लिए मजबूत और प्रभावी तंत्र की आवश्यकता।
  • भारतीय भगोड़ों की वतन वापसी के लिए रोडमैप तैयार करना।
  • अनुसंधान में फॉरेंसिक तकनीक के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना।
  • सफल जांच सुनिश्चित करने और अपराध समाधान दर बढ़ाने की रणनीतियाँ।
  • बैठक की थीम ‘विकसित भारत, सुरक्षित भारत’ रखी गई

Related Articles

Back to top button