CG में पुलिस थाने में शराब पार्टी दो लाइन अटैच ड्यूटी छोड़ छलका रहे थे जाम, युवक को धमकाया, मां-बहन की गाली दी, दोनों कॉन्स्टेबल लाइन-अटैच
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 2 आरक्षक ड्यूटी छोड़कर पुलिस सहायता केंद्र के कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ने उनका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाते देखकर आरक्षक भड़क गया और युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली देने लगा।
यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका पुलिस चौकी का है। आरक्षकों के शराब पीने और धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद SSP रजनेश सिंह ने आरक्षक संतोष राठौर और धनेश साहू को लाइन अटैच कर दिया है।







पहले देखिए ये तस्वीरें-
दरअसल, बुधवार की रात एक युवक मोपका पुलिस चौकी गया। उस समय चौकी में कोई नहीं था। युवक जब चौकी के अंदर एक कमरे में गया, तो देखा कि वहां सामान रखे हुए थे। वहीं, कमरे में 2 आरक्षक बैठकर शराब पी रहे थे। उनकी यह हरकत देखकर युवक वीडियो बनाने लगा।
वीडियो बनाने देखकर भड़क गया आरक्षक




इस दौरान मोबाइल कैमरा देखते ही आरक्षक संतोष राठौर भड़क गया। आरक्षक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसके हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की। आरक्षक ने युवक से बहस भी की। युवक किसी तरह चौकी से बाहर निकला और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

SSP ने आरक्षकों को किया लाइन अटैच
SSP रजनेश सिंह ने वीडियो वायरल होने के बाद सरकंडा थाना के टीआई प्रदीप आर्या से रिपोर्ट मांगी थी। SSP ने एक्शन लेते हुए आरक्षक संतोष राठौर और धनेश साहू को लाइन अटैच कर दिया है। SSP ने कहा कि यूनिफॉर्म में कोई शासकीय सेवक ऐसे किसी अशोभनीय आचरण प्रदर्शन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





