
छ. रा. वि. मं. पत्रोपाधि अभियंता संघ की कम्पनी प्रबंधन के साथ बैठक में आश्वाशन के बाद आंदोलन स्थगित
By Dinesh chourasiya
दिनांक 14-11-2025 को छ. रा. वि. मं. पत्रोपाधी अभियंता संघ के पदाधिकारियों तथा छ. स्टेट पॉवर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के प्रबंध निदेशकों एवं अधिकारियों के साथ एक द्विपक्षीय वार्ता संपन्न हुई, इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य 18-11-2025 के एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन और 25-11-2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की पृष्ठभूमि में संघ की मांगो को पूर्ण कर समाधान निकालना था।
इस द्विपक्षीय वार्ता में संघ के अध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य पदाधिकारियों ने तीनों कम्पनी के प्रबंध निदेशकों के समझ संघ की लंबित 8-सूत्रीय मांगों को विस्तार से समस्त डाटा के साथ रखा गया l संघ की प्रमुख मांगों में जनरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता का प्रमोशन कोटा को 70% से घटाकर 40% कर दिया गया था, उसे फिर से 70% बहाल करने की मांग रखी गई, इस पर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक ने आश्वासन दिया कि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 70% कोटा बहाल करने पर विचार किया जा रहा है एवं आगे होने वाले निदेशक मंडल की बैठक में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा ।इसके अलावा, डिस्ट्रीब्यूशन एंड ट्रांसमिशन कंपनी में जिनका डीपीसी होने के बावजूद प्रमोशन कोटा परिवर्तन आदेश के कारण प्रमोशन आदेश जारी नहीं हुए थे उनका प्रमोशन आदेश जल्द निकालने की मांग की गई, प्रबंध निदेशक, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने आश्वासन दिया कि प्रमोशन कोटा 70% बहाल होने के बाद रुके हुए प्रमोशन आदेशों को जल्द से जल्द जारी किया जायेगा l जनरेशन के प्रबंध निदेशक के साथ चर्चा हुई कि जनरेशन में जो प्रमोशन कोटा 70% से घटाकर 40% किया गया था, उसे फिर से 70% बहाल किया जाए। जनरेशन के प्रबंध निदेशक ने बताया कि इस पर विचार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नए प्लांट खुलने से अतिरिक्त एई के पोस्ट बनेंगे, जिनसे प्रमोशन का संतुलन सुधरेगा ,और प्रमोशन सुचारू रूप से चालू हो जाएगा । संघ द्वारा जनरेशन कंपनी में सहायक अभियंता का प्रमोशन कोटा परिवर्तन आदेश माह मई 2025 से पहले जितने भी सहायक अभियंता के पद खाली थे उसपर शीघ्र प्रमोशन आदेश जारी करने का मांग किया गया, जिसपर जनरेशन के प्रबंध निदेशक के द्वारा जल्दी जाँच कर रिक्त पद पर प्रमोशन जल्द से जल्द करवाने का आश्वाशन दिया गया। ट्रांसमिशन कम्पनी के प्रबंध निदेशक को संघ के अध्यक्ष इंजीनियर श्रीकांत बड़गैंया ट्रांसमिशन कम्पनी में सहायक अभियंता पद पर प्रमोशन कोटा 20% से बढ़ाकर 70% किए जाने का मांग किया गया क्योंकि पूर्व में ट्रांसमिशन कम्पनी में कनिष्ठ अभियंता लगभग 35 कार्यरत थे, परन्तु वर्तमान में लगभग कनिष्ठ अभियंता 168 कार्यरत है, इसी कारण सहायक अभियंता का प्रमोशन कोटा बढ़ाया जाना चाहिए ताकि कनिष्ठ अभियंता का प्रमोशन समय में हो सके, इस पर ट्रांसमिशन कम्पनी के प्रबंध निदेशक ने आश्वासन दिया कि इस मांग पर विचार कर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
संघ द्वारा
वितरण केंद्र स्तर पर कनिष्ठ अभियंता को 5 किलोवाट भार स्वीकृति का पावर प्रदान करने की मांग रखी गई, डिस्ट्रीब्यूशन के प्रबंध निदेशक ने बताया कि इस पर विचार किया जा रहा है और शीघ्र ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
संघ द्वारा जनरेशन कंपनी में मेंटेनेंस विंग में C-OFF (Fringe Benifit)नगदी करण जिसे प्रबंधन द्वारा बंद कर दिया गया है उसे फिर से चालू करने मांग रखी गई, इस संबंध में प्रबंध निदेशक ने बताया कि इसको पुनः बहाल करने की प्रक्रिया चल रही है और शीघ्र ही इसको जनरेशन कम्पनी की होने वाली बी. ओ. डी. में रखकर आदेश जारी किया जायेगा
संघ द्वारा वितरण केंद्र और सब-डिवीजन स्तर पर पर्याप्त मात्रा में मेंटेनेंस सामग्री और ट्रांसफॉर्मर की उपलब्धता सुनिश्चित करने, राजनांदगाव क्षेत्र में कनिष्ठ और सहायक अभियंताओं की जाँच को तत्काल समाप्त करने, विभिन्न क्षेत्रों मे कनिष्ठ एवं सहायक अभियंताओं पर लंबित जाँच को तय समय सीमा के भीतर पूरा कर प्रभावित अधिकारियों का प्रमोशन आदेश जारी करने, नियमित कर्मचारियों की भर्ती करने, संविदा कर्मचारियों को सुविधा प्रदान कर क्षेत्र में परमिट का अधिकार प्रदान करने, ओ. पी. एस को शीघ्र लागू करने आदि मांगो को प्रबंधन के समझ रखकर शीघ्र निराकरण की मांग की गई जिस पर प्रबंधन द्वारा सकारात्मक निर्णय लिए जाने का आश्वाशन दिया गया l







दिनांक 17-11-2025 को, सहायक श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में संघ के पदाधिकारियों और प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक में संघ द्वारा मांग किया गया कि प्रबंधन द्वारा एक महीने के भीतर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुलाई जाए और जनरेशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में सहायक अभियंता का 70% प्रमोशन कोटा को बहाल किया जाए। तीनों कंपनियों—जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन—के अध्यक्षों के साथ संघ की द्विपक्षीय वार्ता कराई जाए। इस प्रकार, संघ द्वारा 18-11-2025 को होने वाले सत्याग्रह आंदोलन और 25-11-2025 के अनिश्चितकालीन हड़ताल को एक महीने के लिए सशर्त स्थगित किया जाता है। एक महीने के भीतर संघ के मांगो पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने पर पुनः सूचना देकर सत्याग्रह आंदोलन एवं अनिश्चित आंदोलन संघ द्वारा किया जायेगा l




