
डेटिंग एप से फ्रेंडशिप सर्विस प्रोवाइड का झांसा देकर दुर्ग के बुजुर्ग को ठगने वाले कपल को दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जमकर ली क्लास हो गई बोलती बंद
भिलाई। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग साइट के नाम पर ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। इस मामले में मास्टरमाइंड सहित पुलिस ने 5 लोगों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार आरोपी में 3 युवती और 2 युवक शामिल है। ये मामला पद्यनाभपुर थाना क्षेत्र का है। ऑन डेटिंग साइट में रिजिस्ट्रेशन के नाम पर धोखाधड़ी के मामले का खुलासा दुर्ग पुलिस ने किया है।







इस मामले में आरोपियों द्वारा मिनी कॉल सेन्टर्स का संचालन किया जा रहा था। लिंकिंग अर्थ टेक सॉल्यूशन एंड क्लाउड डाटा सॉल्यूशन के नाम से कंपनी बनाकर सफेद पोस सामान्य कॉल के अलावा इस कम्पनी के बैनर तले डेटिंग कॉलिंग का कार्य के नाम पर होता था फ्रॉड।
लाखों की संख्या में पूरे देश में दोनों कम्पनियों से मैसेज ब्लास्ट के द्वारा भेजते थे लुभावने मैसेज। 01 पुरुष एवं 01 महिला आरोपी गिरफ्तार।
एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट दुर्ग व थाना पद्यनाभपुर की संयुक्त कार्यवाही।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 08.03.2023 को प्रार्थी सोनिर कुमार चन्द्रा पिता उम्र 40 वर्ष निवासी आनंद विहार फेस 02 थाना पचमनाभुर जिला दुर्ग थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.09.2022 को मेरे मोबाइल पर एकांश मोटर्स के नाम से एक एस. एम. एस. आया जिसमे, am jaceny please call me (Truly Priveey Genvine) Regards Ekansh moters फिर उसका कॉल आया और मुझे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2149/- रुपये लिया एवं आई.डी. बना कर मिटिंग करवाने के नाम पर 3999/- रूपये लिया उसके बाद से आज दिनांक तक अलग-अलग नम्बरों से कॉल कर पैसा रिफण्ड करने के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में किस्तों में लगभग 11 लाख रूपये लेकर धोखाधड़ी कर लिये है कि रिपोर्ट पर थाना पथमनाभपुर द्वार उक्त कार्यवाही की गई
उक्त कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर से निरीक्षक राजीव तिवारी, सउनि विनय रजक, आरक्षक दुष्यंत याना मोहन नगर से महिला आरक्षक थाना पुलगांव से प्र. आर. संतोष मिश्रा एवं एन्टी क्राईम सायबर युनिट से सउनि शमित मिश्रा, प्र. आर. चंद्रशेखर अंजीर, विजय शुक्ला, आरक्षक प्रदीप राजपूत, रिकू सोनी, विक्रांत यदु अभय राय, जावेद हुसैन, फारूख की उल्लेखनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी के नाम :-




सौम्य ज्योतिदास पिता रजनीकांत वास, उम्र 23 वर्ष, निवासी बडोली मोहननपुर पश्चिम बंगाल, हाल मुकाम संतोषपुर कोलकाता
प्रिया मण्डल पिता निर्मल मण्डल उम्र 27 वर्ष निवासी 2 नबंर जोधपुर कॉलोनी, कोलकाता






