Uncategorized

CG में थाने के बाहर 2 गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे,   युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर एक-दूसरे को मारा, गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में दिवाली की देर रात युवकों के 2 गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है। दोनों गुट के लड़कों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर लात-घूंसे पीटा है। सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर विवाद हुआ था। घटना सिटी कोतवाली थाना इलाके की है।

हालांकि, मारपीट के बाद मामला थाने पहुंचा। थाना के अंदर भी जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत करवाया। जिसके बाद देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया। अब इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, दिवाली की देर रात शहर के कुछ युवकों ने अपनी गाड़ी सिटी कोतवाली पास खड़ी की थी। उसी गाड़ी के पास सटा कर दूसरे युवकों के ग्रुप ने गाड़ी खड़ी कर दी। जब एक ग्रुप के युवकों ने दूसरे से गाड़ी हटाने को कहा, तो दूसरे ग्रुप के लड़कों ने सिगरेट पी रहे फिर हटा देंगे कहने लगे। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे को खून निकलते तक जमकर मारा। वहीं लोगों की भीड़ लग गई। ये पूरा विवाद सिटी कोतवाली के बाहर चलता रहा लेकिन एक भी पुलिस जवान बाहर नहीं निकाले और न ही मौके पर पहुंचे। जब युवक थाने के अंदर पहुंचे तो पुलिस ने मामला शांत करवाया।

इस संबंध में हमने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी से बात करने फोन लगाया, लेकिन उसने बात नहीं हो पाई।

मामले ने पकड़ा राजनीतिक तूल

इस मामले को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि, मारपीट करने वाले कोई और नहीं बल्कि कांग्रेसी ही हैं। कानून व्यवस्था को तोड़ना इनका काम है। इससे पहले भी पुलिस थाने में घुसकर एक पुलिस अधिकारी के साथ बवाल किया था। अब दोबारा ऐसा ही कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, मारपीट करना, कानून व्यवस्था को तोडना यह कांग्रेस का परंपरागत धंधा बन चुका है। गुंडागर्दी और दादागिरी करना यह इनका काम है। यह उनके विचारों में आता है।

थाने के अंदर भी जमकर बवाल हुआ।

सुशील मौर्य बोले- कांग्रेसियों पर लगा रहे गलत आरोप

बीजेपी के बयान पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पलटवार कर कहा कि, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार अपराध को कंट्रोल नहीं कर पा रही है। जगदलपुर चाकू-पुर बन गया है। भाजपा सरकार के लोग कांग्रेस पर आरोप लगाकर बचाव कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button