Uncategorized

CG में हेड कांस्टेबल ने पीड़ित से 1 लाख रुपए लिए पीड़ित बोला- झूठे केस में फंसाने की धमकी दी; जमीन बेचकर पैसा दिया पीड़ित ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है।

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते वीडियो सामने आया है। आरोप है कि हेड कांस्टेबल हरवेंद्र खूटे ने आबकारी एक्ट के केस में फंसाने की धमकी देते हुए 2 लाख की डिमांड की। पीड़ित जोगी नायक ने जमीन गिरवी रखकर 1 लाख 5 हजार रुपए दिए।

मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिसकर्मी के रुपए लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पीड़ित की पत्नी ने पुलिसकर्मी के सामने पैसे का बंडल रखा, जिसे पुलिसकर्मी गिनते नजर आ रहा है।

4 पुलिसकर्मी पर धमकाने का आरोप

दरअसल, मानिकचौरी के रहने वाले जोगी नायक ने अपनी शिकायत में बताया कि वो आम नागरिक है। 6 अक्टूबर की शाम हेड कांस्टेबल हरवेंद्र खूटे ने उसे पचपेड़ी थाने के सरकारी क्वार्टर में बुलाया, जहां आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर और मुरीत बघेल भी मौजूद थे।

चारों पुलिसकर्मियों ने मिलकर उसे धमकाया कि उसके खिलाफ गुंडा-बदमाश का केस दर्ज होगा। साथ ही 50 लीटर शराब की जब्ती बनाकर उसे जेल भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही पचपेड़ी थाने के टीआई पर भी वसूली का आरोप है।

2 लाख की डिमांड, 1.5 में हुआ सौदा

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ने के बदले 2 लाख रुपए की मांग की। जेल जाने के डर सहमे जोगी नायक ने 1 लाख 5 हजार रुपए में सौदा तय किया।

पीड़ित जोगी नायक ने बताया कि पुलिसकर्मियों को देने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। जिस पर उसने अपनी जमीन गिरवी रखकर पैसे का इंतजाम किया। जिसके बाद आरक्षक को घर बुला कर पैसे दिए।

हेड कांस्टेबल हरवेंद्र खूटे।
             हेड कांस्टेबल हरवेंद्र खूटे।

 

 

 

पत्नी के सामने पैसे गिन रहा कांस्टेबल

पीड़ित युवक ने आरक्षक को 1 लाख 5 हजार रुपए देने का वीडियो बना लिया, वीडियो में उसकी पत्नी आरक्षक को पैसे दे रही है, जिसे पुलिसकर्मी गिन रहा है।

आरक्षक के सामने रुपयों का बंडल भी नजर आ रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button