Uncategorized

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में आग, छह की मौत:शव पूरी तरह जले, कई घायल; CM ने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए

By Dinesh chourasiya

आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले के रायवरम में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में लापरवाही के कारण हादसे की आशंका है।

घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में पूरी फैक्ट्री आग की लपटों से घिरी दिखी। एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति का शव पूरी तरह जला हुआ पड़ा है। वहीं, दूर से रिकॉर्ड किए एक वीडियो में फैक्ट्री से धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक उठता हुआ दिखा। इस दौरान कई धमाके भी हुए।

पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री में लापरवाही के कारण हादसे की आशंका जताई है। पूरे इलाके में आग लगने के बाद धमाके की आवाज से हड़कंप मच गया है। CM चंद्रबाबू ने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं।

CM ने X पर लिखा- इस दुर्घटना में कई लोगों की जान जाने की खबर से गहरा दुख हुआ है। मैंने अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों, वर्तमान स्थिति, राहत कार्यों और चिकित्सा सहायता के बारे में बात की है। मैंने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने और राहत कार्यों में शामिल होने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button