
CG बस्तर दशहरा…अमित शाह ने सीएम बस सेवा शुरू की:मुरिया दरबार की रस्म निभाई, लोगों की समस्याएं सुनीं, ऐसे देश के पहले गृह मंत्री
By Dinesh chourasiya
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर हैं। शाह लालबाग मैदान में सभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री बस सेवा की शुरुआत की। 250 गांव कवर होंगे। इसके लिए 34 रूट का चयन किया गया है। इससे पहले शाह ने सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार की पारंपरिक रस्म निभाई।
यहां वे मंत्री मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबरीन समुदायों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर और उनकी समस्याएं सुनीं।







बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव के अनुसार, अमित शाह देश के पहले ऐसे गृहमंत्री हैं, जो मुरिया दरबार में शामिल हुए। अब तक इस रस्म में केवल राज्य के मुख्यमंत्री ही शामिल होते थे।
शाह के भाषण की बड़ी बातें
- 26 मार्च से पहले बस्तर नक्सलमुक्त हो जाएगा। दिल्ली के लोगों ने भ्रम फैलाया।
- नक्सलवाद के कारण पूरा बस्तर विकास से दूर रहा
- भाजपा कार्यकाल में मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, चावल 3100 रुपए समर्थन मूल्य में खरीदा जा रहा है।
- एक माह में 500 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया।
- बस्तर में ओलिंपिक हो रहा। देशभर के आदिवासी बस्तर ओलिंपिक खेलने आएंगे।
- बस्तर पूरी दुनिया का आकर्षण केंद्र।
- दिल्ली जाकर सबको बताउंगा एक बार मुरिया दरबार जरूर जाएं।
- मोदी जी स्वदेशी पर बल दिया है। हर घर में संकल्प लेना है कि मेरे घर में देश में बनी चीजों का उपयोग होगा।
- 140 करोड़ की आबादी स्वदेशी की संकल्प को अपनाएं तो देश को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से कोई नहीं रोक सकता।
- GST में 395 चीजों से टैक्स घटाया।

मुख्यमंत्री बस सेवा की शुरुआत




मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुरिया दरबार में मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबरीन समुदायों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। उन्होंने नक्सलवाद को समाप्त करने की जिम्मेदारी उठाई है और विश्वास जताया कि आगामी छह महीनों में इसे पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस मुस्तैदी से हमारे सुरक्षा बल लड़ रहे हैं और जिस तरह कई बड़े नक्सली मारे गए हैं, उससे साफ है कि अब बस्तर में विकास की गंगा बहेगी।
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खातों में 606 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। साथ ही मुख्यमंत्री बस योजना के अंतर्गत 34 रूटों का चयन किया गया है। यदि इस योजना में किसी को लाभ की कमी महसूस होती है तो उसकी भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी।
शाह ने महतारी वंदन की 20वीं किस्त ट्रांसफर की
शाह महतारी वंदन की 20वीं किस्त जारी करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त के तहत 606.94 करोड़ की राशि 64.94 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किया।
यह योजना 1 मार्च 2024 से शुरू हुई थी, जिसमें हर विवाहित महिला को 1,000 प्रति माह मिलते हैं। अब तक महिलाओं को कुल 12,983.13 करोड़ की सहायता मिल चुकी है।
बस्तर दशहरा में पहली बार गृहमंत्री पहुंचे- किरण देव
- छ्त्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव बोले- बस्तर दशहरा में पहली बार गृहमंत्री का आगमन हुआ है।
- लाल आतंक को खत्म करने की बात हो या बस्तर पंडुम, बस्तर ओलिंपिक की बात हो इन्होंने इसका शुभारंभ किया।





