Uncategorized

CG में दशहरे के दिन सास और दामाद की हत्या:घर में मिली दोनों की लाश, गला घोंटकर मारने की आशंका; बेटी गंभीर घायल

By Dinesh Kumar

घर में कमरे में मिली सास और दामाद की लाश। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दशहरे के दिन सास और दामाद का मर्डर हुआ है, वहीं, बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है। ग्राम रायकेरा में गुरुवार (2 अक्टूबर) को परिवार के 2 सदस्य की लाश घर में मिली है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मृतकों में बुजुर्ग महिला सुकमेत सिदार (80 साल) और उनका दामाद लक्ष्मण सिदार (60 साल) शामिल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गला दबाकर मारने की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमॉर्टम के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।

बेटे और पड़ोसी से हो रही पूछताछ

घटना में सुकमेत की बेटी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज टिंगनी अस्पताल में जारी है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक लक्ष्मण सिदार के बेटे और एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मुआवजे के विवाद में हत्या की आशंका

मृतक लक्ष्मण सिदार शादी के बाद से ससुराल में रह रहा था। उसका एक बेटा और दो बेटियां हैं। हत्याकांड की मुख्य वजह जमीन मुआवजा राशि को माना जा रहा है। हाल ही में सुकमेत सिदार को एनटीपीसी से मुआवजा राशि मिली थी।

इस मुआवजे को लेकर विवाद को इस हत्याकांड से जोड़ा जा रहा है। पुलिस ने परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, लेकिन जांच जारी होने के कारण अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

Related Articles

Back to top button