रायपुर फैक्ट्री हादसा…2 मैनेजर समेत 6 कर्मचारियों की मौत,GM घायल:मेंटेनेंस के दौरान गर्म लोहा गिरा,6 झुलसे,2 गंभीर, मृतकों में 2 आंध्रप्रदेश-MP के रहने वाले
By Dinesh chourasiya
रायपुर के सिलतरा में निजी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को गर्म लोहा गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। इनमें 2 मैंनेजर भी शामिल है। वहीं GM घायल समेत 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि मेंटेनेंस के दौरान हादसा हुआ। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश समेत अलग-अलग राज्य के कर्मचारी काम कर रहे थे। 5 घायलों से वे मिले, वे अब ठीक हैं। कुछ को ज्यादा चोटें आई हैं।







वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इंडस्ट्रियल सेफ्टी एक्ट का पालन नहीं किया गया। जिन कर्मचारियों की मौत हुई है, उनके परिजनों को कम से कम 1-1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। घायलों का इलाज कंपनी के खर्च पर हो। साथ ही उन्हें 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए।
बैज ने कहा कि जब दोषियों पर FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर छह महीने में एक महीने का शटडाउन होने के बावजूद कंपनी ने इस बार केवल तीन दिन का शटडाउन क्यों किया। यही जल्दबाजी इस भयानक हादसे की वजह बनी। बैज ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा।

स्थानीय और मृतक के परिजनों ने प्लांट घेरा




वहीं निजी स्टील प्लांट के अंदर पुलिस के आलाधिकारी समेत SDM, TI मौजूद रहे। वहीं बड़ी तादाद में स्थानीय और मृतकों के परिजन ने प्लांट को घेरे रखा। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री निर्माणाधीन है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताया है। प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
अचानक हुआ हादसा, संभलने का मौका नहीं मिला
मौके पर पहुंचे धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि वहां डिप्टी लेवल के कर्मचारी, फोरमेन और सफाई कर्मी भी मौजूद थे। हादसे को लेकर कर्मचारियों को कोई अंदाजा नहीं हो पाया कि कैसे हादसा हुआ है। सब कुछ अचानक से हुआ है। हालांकि अभी हादसे की जांच होगी तो सब कुछ साफ होगा।










