Uncategorized

भारत-पाकिस्तान मैच का भिलाई   शिवसेना ने विरोध जताया मैच में रोक लगाने हेतु दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा 

By Dinesh chourasiya

एशिया कप 2025 में आज दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच पहला इंटरनेशनल मैच है। हालांकि देशभर के क्रिकेट प्रशंसक बंटे हुए हैं। कहीं विरोध हो रहा है, तो कहीं टीम इंडिया की जीत के लिए हवन पूजा की जा रही है। इसी कड़ी में भिलाई की शिवसेना ने दुर्ग कलेक्टर से मिलकर इस मैच के खिलाफ आपत्ति दर्ज करई एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले और 7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है, जब दोनों देशों की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी।

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से सवाल किया कि क्या मैच से कमाया गया पैसा पहलगाम हमले में मारे गए 26 नागरिकों की जान से ज्यादा कीमती है।

इधर, महाराष्ट्र में शिवसेना UBT गुट के उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैच के विरोध में पार्टी की महिला कार्यकर्ता सिंदूर इकट्ठा करेंगी और उसे प्रधानमंत्री को भेजेंगी।

Related Articles

Back to top button