Uncategorized

CG के 28 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:बिजली गिरने की आशंका, अगले 3 दिन यही स्थिति रहेगी बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा और कबीरधाम इन 5 जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 52.2MM बारिश भोपालपटनम में हुई है। अगले 3 दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

बिजली गिरने, बादल गरजने और तेज हवा चलने को लेकर अलर्ट है। वहीं बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा और कबीरधाम इन 5 जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर जिले और सबसे कम बेमेतरा जिले में हुई है।

Related Articles

Back to top button