Uncategorized

छत्तीसगढ़ शराब-घोटाला केस में.14 दिन की रिमांड पर भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल:ED ऑफिस में पत्नी और बहनों ने की मुलाकात, होटल-रियल एस्टेट कारोबारियों को जारी हो सकता है नोटिस

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। चैतन्य को कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। चैतन्य बघेल 6 सितंबर तक रायपुर जेल में रहेंगे।

इसके पहले ED ने कस्टोडियल रिमांड के दौरान पिछले 5 दिनों तक शराब घोटाला और मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में चैतन्य बघेल से नए तथ्यों पर पूछताछ की है। इसी आधार पर ED कुछ होटल और रियल एस्टेट कारोबारियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुला सकती है।

वहीं सुभाष स्टेडियम में तेजा पोरा और भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया गया। इसी कैंपस में ED का कार्यालय भी है। कार्यक्रम के बीच में ही चैतन्य की पत्नी ख्याति वर्मा और उनकी बहनें ईडी कार्यालय पहुंचीं। लगभग आधे घंटे की मुलाकात के बाद वे कार्यालय से बाहर निकलीं और दुर्ग के लिए रवाना हो गईं।

Related Articles

Back to top button