Uncategorized

भिलाई में  स्वतंत्रता दिवस पर स्टंट बाईकर्स एवं यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही  बिना अनुमति के DJ  बजाने वाले 02 डीजे. संचालको के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही 05 मोटर सायकल चालको के विरुद्ध थाना भिलाई नगर पुलिस ने किया अपराध पंजीबद्ध* आरोपीगणो के कब्जे से 04 मोटर सायकल एवं एक एक्टीवा वाहन जब्त की गयी

By Dinesh chourasiya

 

दुर्ग जिले कानुन व्यवस्था को बनाये रखने , परिशांति कायम रखने एवं रोड मे स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करने के लिये वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के परिपालन मे थाना भिलाई नगर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया |
*दिनांक 15.08.2025 को स्वतंत्रता दिवस पर्व के उपलक्ष्य मे थाना क्षेत्र मे परिशांति कायम रखने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से बनाये रखने के लिये अलग अलग फिक्स पिकेट्स बनाकर सघन चेकिंग कार्यवाही किया जा रहा था |* इसी दौरान सेक्टर 06 रेल चौक के पास भी पुलिस टीम चेक कर रही थी तभी *सेन्ट्रल एवेन्यु रोड मे बाईकर्स के द्वारा अत्यधिक तेज रफ्तार मे गाड़ी चलाते हुये स्टंटबाजी कर रहे थे जिसे पुलिस के द्वारा काफी सुरक्षापुर्वक रोककर बाईकर्स के खिलाफ यातायात नियमो के उल्लंघन करने के लिये चालानी कार्यवाही एवं 05 अलग अलग प्रार्थी की रिपोर्ट पर स्टंटबाजी करने वाले बाईकर्स के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है* | इसी प्रकार चेकिंग के दौरान *दो मालवाहन वाहन जिसमे टाटा डीआई एवं बोलेरो पिकप वाहन मे डीजे बांधकर अत्यधिक तेज आवाज मे चलाते हुये लाने से डीजे संचालको के विरुद्ध थाना भिलाई नगर मे कोलाहल अधिनियम एवं मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जाकर एक टाटा डीआई वाहन एक बोलेरो पिकअप वाहन एवं 16 नग साउंड बाक्स को जब्त किया गया है |* यह कार्यवाही आगामी त्योहारो के मद्देनजर नियमित रुप से जारी रहेगी

Related Articles

Back to top button