Uncategorized

CG में युवती से रेप कर प्राइवेट पार्ट में मारी बोतल मौत वारदात के समय छटपटाने पर किया हमला; रातभर न्यूड-जख्मी हालत में पड़ी रही युवती 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 45 साल की युवती से रेप कर युवक ने उसके प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल मार दी। जिससे युवती रातभर घटना स्थल पर ही बारिश के बीच घायल अवस्था में पड़ी रही। जिससे उसकी मौत हो गई। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 25 जुलाई को पालनार गांव में बाजार था। तब युवती (अविवाहित) पालनार में बाजार गई हुई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी। युवती पालनार के ही आस-पास के ही किसी गांव की रहने वाली थी। बाजार में उसने शराब पी ली। जिसके बाद वो घर जाने की स्थिति में नहीं थी।

पुलिस ने आरोपी भीमा राम मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है।

अंधेरे का फायदा उठाकर किया रेप

जब अंधेरा हुआ तो उसके पहचान के युवक भीमा राम मरकाम वहां पहुंचा। उसने युवती को नशे की हालत में देखकर उसका रेप कर दिया। जब युवती छटपटाई तो उसने प्राइवेट पार्ट पर शराब की बोतल मार दी। वारदात के बाद वह वहां से भाग गया।

अगले दिन सुबह करीब 7 बजे उसी इलाके की ग्रामीण महिलाओं ने न्यूड हालत में युवती के शव को देखा। जिसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया था।

ऐसे हुई आरोपी की पहचान

पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि, गांव के ही रहने वाले युवक भीमा शव मिलने से पहले खुद युवती के घर गया था। परिजनों और आस-पास के लोगों से उसके बारे में पूछ रहा था। जिसके बाद पुलिस ने 6 अगस्त को युवक भीमा राम मरकाम को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की। जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

आरोपी को भेजा जेल

आरोपी ने पुलिस को बताया कि, युवती शराब के नशे में थी। जिसका फायदा उठाकर रेप कर दिया। वहीं, दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन ने कहा कि, आरोपी को दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। युवती अविवाहित थी। आरोपी युवक विवाहित है।

Related Articles

Back to top button