Uncategorized

भिलाई मे धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाले  आरोपी को पुलिस ने दबोचा  आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार चाकू बटनदार जप्त

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 02.08.2025 की रात्रि पेट्रेलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिला की टोमन यादव नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से धारदार बटनदार चाकू रखकर छावनी चैक के पास हरेली त्यौहार की रैली में आए तथा आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है।

जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर संदेही टोमन यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम टोमन यादव निवासी छावनी का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार चाकू बटनदार जप्त किया गया। आरोपी को आज दिनांक 03.08.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

आरोपी टोमन यादव पिता केशव यादव उम्र 18 साल निवासी महावीर चैक पार्षद के घर के सामने वार्ड 40 छावनी थाना जामुल जिला-दुर्ग।

Related Articles

Back to top button