Uncategorized

CG के इस जिले में भूकंप के झटके,से कांपी धरती सुबह हिलने लगे पंखे और बर्तन, घरों से बाहर निकले लोग; 4.1 मांपी गई तीव्रता, कोई नुकसान की खबर नहीं

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर तेज आवाज के साथ धरती हिलने लगी। लोग घबराकर घरों ने बाहर निकल आए। 3 से 4 सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। फिलहाल, किसी नुकसान की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक भूकंप का सेंटर जशपुर का बगीचा नगर था। रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 4.1 मांपी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, झटका इतनी तेज आवाज के साथ आया कि पहले लगा कोई विस्फोट हुआ है। कुछ सेकेंड दीवारें और छतें थरथराने लगीं।

पहले देखिए ये तस्वीरें…

3 से 4 सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। फिलहाल, किसी नुकसान की खबर नहीं है।
8 महीने पहले बस्तर में भी भूंकप आया था। यह तस्वीरें छत्तीसगढ़ से लगे तेलंगाना के मुलुगु जिले का है।

हिलने लगे पंखे और बर्तन

कई घरों में पंखे, बर्तन और दीवारों पर टंगे सामान हिलने लगे। 3 से 4 सेकेंड बाद ही स्थिति सामान्य हो गई। हालांकि, प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं। जिले में किसी प्रकार की आपात स्थिति घोषित नहीं की गई है।

भूकंप के झटके सिर्फ बगीचा क्षेत्र तक ही सीमित नहीं थे। जिले के अन्य हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए हैं। इसे लेकर प्रशासन की ओर से भौगोलिक सर्वेक्षण और जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया जारी है।

8 महीने पहले बस्तर में आया था भूकंप

बता दें कि, 8 महीने पहले नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र तेलंगाना का मुलुगु जिला था, लेकिन झटके महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी महसूस किए गए थे। 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया था। जिसका केंद्र जमीन से 40 किलोमीटर की गहराई पर था

Related Articles

Back to top button