Uncategorized

एक देश-एक चुनाव पर JPC की बैठक जारी:इकोनॉमिस्ट एनके सिंह सुझाव रखेंगे; पिछली मीटिंग में पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने राय दी थी

By Dinesh chourasiya

संसद भवन एनेक्सी में एक देश-एक चुनाव पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक बुधवार शाम करीब 5 बजे से जारी है। यह JPC की छठी बैठक है। इसमें इकोनॉमिस्ट एनके सिंह और इकोनॉमी प्रोफेसर डॉ प्राची मिश्रा पैनल के सामने अपनी राय रखेंगी।

एनके सिंह 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष रहे हैं। वहीं, डॉ प्राची मिश्रा अशोका यूनिवर्सिटी के आइजैक सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी की प्रमुख और निदेशक हैं। इससे पहले 11 जुलाई को JPC की 5वीं बैठक में पूर्व CJI जगदीश सिंह खेहर और डीवाई चंद्रचूड़ ने पैनल के सामने सुझाव रखे थे।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 17 दिसंबर, 2024 को लोकसभा में एक देश-एक चुनाव संविधान संशोधन बिल पेश किया था। इस बिल पर चर्चा करने और सुझाव लेने के लिए भाजपा सांसद पीपी चौधरी की अध्यक्षता में 39 सदस्यीय JPC बनाई गई है। JPC का काम बिल पर व्यापक विचार-विमर्श, विभिन्न पक्षकारों और विशेषज्ञों से चर्चा करके और अपनी सिफारिशें देना है।

Related Articles

Back to top button