Uncategorized

नवा रायपुर में बनेगी क्रिकेट एकेडमी:भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी रोकने नियम बदले, रेत खदानों के लिए जमीन-आवंटन अब आसान नहीं; साय कैबिनेट में कई बड़े फैसले 

By Dinesh chourasiya

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज मंत्रालय में हुई। सभी मंत्रियों की मौजूदगी में सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। नवा रायपुर के परसदा में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एकेडमी बनाया जाएगा। इसकी स्थापना के लिए 7.96 एकड़ भूमि आबंटित किया गया है।

कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। वहीं, छत्तीसगढ़ में लगातार अवैध खनन-परिवहन मामले को देखते हुए सीएम साय ने रेत खदान के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। प्रस्तावित नियमों में संशोधन के बाद अब आवंटन की कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक नीलामी के माध्यम से होगी।

इसी तरह भारत माला परियोजना में अनियमितता को लेकर सरकार ने फैसला लिया है कि कृषि भूमि के बाजार मूल्य की गणना के लिए 500 वर्गमीटर तक के भू-खंड की दर को खत्म करते हुए सम्पूर्ण रकबा की गणना हेक्टेयर दर से की जाएगी।

मंत्रियों की मौजूदगी में सीएम साय ले सकते है कई अहम फैसले।

खनिज नियम में संशोधन

इसके अलावा भारत सरकार के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 में आवश्यक संशोधन किये जाने का निर्णय लिया गया है।

रेत अधिनियम में बदलाव

रेत खनन-परिवहन में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत अधिनियम 2019 और छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन, व्यवसाय नियम 2023 को निरसित करते हुए नवीन नियम ‘‘छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम-2025‘‘ का अनुमोदन किया गया।

Related Articles

Back to top button