Uncategorized

दुर्ग में 3 युवकों ने मिलकर ट्रक से  , पाइप की मदद से 1200 लीटर डीजल किए पार आरोपियों की तलाश जारी

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के रसमड़ा स्थित पेट्रोल पंप में डीजल चोरी की वारदात हुई है। घटना का लाइव CCTV भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि सफेद रंग की कार में सवार 3 अज्ञात युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे, फिर ड्रम और पाइप की मदद से ट्रक से डीजल चोरी करने लगते है।

मामला अंजोरा चौकी थाना क्षेत्र का है। घटना 17 जुलाई सुबह लगभग 5 बजे की है। अनुमान है कि कुल करीब 1200 लीटर डीजल की चोरी की गई है, जिसकी कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

आधे घंटे के अंदर डीजल चुराए

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब आधे घंटे तक तीनों युवक एक के बाद एक ट्रकों से डीजल निकालते रहे और फिर कार में ड्रम भरकर मौके से फरार हो गए।फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।​​​​​​​ ​​​​​​​

ट्रक ड्राइवरों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

घटना के समय ट्रक चालकों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रक ड्राइवर पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button