Uncategorized

छत्तीसगढ़ में ASP आकाश को IED से उड़ाने वाला नक्सली गिरफ्तार SIA के सामने उगला बम लगाने वालों का नाम, बीजापुर में आईडी-ब्लास्ट में 2 जवान घायल

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ASP आकाश राव गिरपुंजे को IED लगाकर उड़ाने वाले एक नक्सली को SIA ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नक्सली सोढ़ी गंगा वारदात में शामिल था। पूछताछ के दौरान उसने ब्लास्ट में शामिल अन्य नक्सलियों की पहचान भी बताई है।

SIA ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं बीजापुर में नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आने से CRPF के 2 जवान जख्मी हो गए हैं। दोनों जवानों के पैर समेत कई अंगों में चोटें आई है। बीजापुर के जिला अस्पताल लाया गया है, जहां इलाज जारी है। मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने ASP आकाश राव गिरपुंजे को IED लगाकर उड़ाने वाले एक नक्सली को SIA ने गिरफ्तार किया है।

अब जानिए ASP आकाश राव गिरपुंजे की कैसे हुई शहादत ?

दरअसल, नक्सलियों ने 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया था। इससे पहले नक्सलियों ने दहशत फैलाने के लिए खदान में एक JCB में आग लगा दी थी। खबर के बाद एएसपी आकाश राव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।

इस दौरान वह खदान में जली हुई JCB के पास गए। जैसे ही वह मशीन के पास पहुंचे। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया, जिसकी चपेट में तीनों पुलिस अधिकारी आ गए। घायल टीआई सोनल ग्वाला बिलासपुर के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी हाउस वाइफ हैं। उनकी 2 जुड़वां बेटी भी हैं।

Related Articles

Back to top button