Uncategorized

यूपी में कांवड़ रूट पर शराब की दुकानें ढकी जाएंगी:एक लेन पर सिर्फ कांवड़िए चलेंगे, DGP बोले- पूरे रूट की ड्रोन से निगरानी होगी

By Dinesh chourasiya

11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होगी। यूपी, हरियाणा, दिल्ली से कांवड़िए हरिद्वार पहुंचेंगे। हरिद्वार और गोमुख से जल उठाएंगे। वहीं, 4 करोड़ कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर मेरठ के कमिश्नर ऑफिस में मंगलवार को 4 राज्यों यूपी, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड के अफसरों की बैठक हुई। इसमें यूपी DGP राजीव कृष्ण और मुख्य सचिव मनोज सिंह मौजूद रहे।

यूपी DGP राजीव कृष्ण ने बताया- 11 जुलाई से पूरे कांवड़ रूट की शराब की दुकानों को ढका जाएगा। दुकानें खुलेंगी, लेकिन पर्दे से ढकी रहेंगी। पूरे कांवड़ रूट की ड्रोन से निगरानी होगी। ट्रैफिक पुलिस ने नया प्लान पेश किया है, जो 10 जुलाई की रात से लागू हो जाएगा। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। शहर में एक लेन में कांवड़िए और दूसरी लेन में छोटे वाहन चलेंगे।

Related Articles

Back to top button