
MP के शहडोल में 3 हजार घरों में पानी घुसा:राजस्थान के झुंझनू में सड़क कटी; लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाइवे बंद, यमुनोत्री हाइवे पर पुल बहा बारिश का कहर जारी
By Dinesh chourasiya
उत्तराखंड में भारी बारिश जारी है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी इलाके में पुल बह जाने से आसपास के इलाकों का सड़क संपर्क टूट गया है। वहीं, श्रीनगर में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है।
मध्य प्रदेश के शहडोल में बीते 24 घंटे में 4 इंच बारिश हुई। आधी रात में 3 हजार से ज्यादा घरों में पानी भर गया। यहां अस्पताल में पानी भर जाने पर मरीजों को शिफ्ट करना पड़ा। रेलवे ट्रैक डूब जाने से 4 घंटे तक ट्रेन रूट बंद रहा।







राजस्थान में भी तेज बारिश का दौर जारी है। झुंझुनूं में बाघोली नदी के तेज बहाव के चलते नेशनल हाईवे-52 को जोड़ने वाली सड़क धंस कर पानी में बह गई। सीकर में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। नाले उफान पर हैं।
हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 6 जुलाई के बीच बादल फटने की 19 घटनाएं हुईं। 23 बार बाढ़ और 19 बार लैंडस्लाइड हुए। 269 सड़कें बंद हैं। बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है।
बारिश और बाढ़ की 6 तस्वीरें…








भीलवाड़ा में तेज बारिश, बिस्तर तक बह गए; तैरने लगे जानवर, दर्जनों परिवारों ने छोड़ा घर

भीलवाड़ा शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर लोड़किया गांव में मानसून की बारिश आफत बन गई है। यहां के ग्रामीण पड़ोसी गांव में रात बिताने को मजबूर हैं। करीब दर्जनभर परिवार तो ऐसे हैं जो मकान पर ताले लगाकर अपने रिश्तेदारों के घर ही रहने चले गए हैं।
ये समस्या एक बार की नहीं करीब 70 साल से पूरा गांव झेल रहा है। गुरुवार-शुक्रवार को हुई तेज बारिश यहां आफत लेकर आई। पूरा गांव टापू में तब्दील हो चुका है। अभी भी घुटनों तक पानी भरा है।





