रायपुर में कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे:एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत, थोड़ी देर में सभा को संबोधित करेंगे
By Dinesh chourasiya
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर में आयोजित किसान, जवान, संविधान सभा के मंच पर मौजूद हैं। थोड़ी देर में वे सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के मंच में छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, प्रेम साय सिंह टेकाम सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। इससे पहले एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस बीच रायपुर में सुबह से हुई बारिश से कार्यक्रम स्थल के ग्राउंड में कई जगह पानी भर गया है। डोम में भरा पानी टपकने लगा है। फिलहाल बारिश थमने के बाद कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी है।







कांग्रेस इस सभा के जरिए कांग्रेस DAP और खाद की किल्लत, प्रदेश में बढ़ते अपराध और शराब के अवैध कारोबार जैसे मुद्दों पर साय सरकार को घेरेगी। सभा के बाद खड़गे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे।






