Uncategorized

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट की छत पर अंतिम संस्कार:MP के शहडोल में अस्पताल में पानी भरा, नासिक में मंदिर गोदावरी में डूबे

By Dinesh chourasiya

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा उफान पर है। गंगा में हर घंटे 1 CM पानी बढ़ रहा है। ​​​​​गंगा 62.62 मीटर पर बह रही है। खतरे का निशान 71.262 मीटर है। महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पानी में डूबा है, इसके कारण चिताएं छत पर जलाई जा रही हैं।

मध्य प्रदेश में 21 जिलों में रविवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। लगातार बारिश जारी है। अगले 24 घंटे में 8 इंच बारिश की संभावना है। जबलपुर में बरगी बांध के 9 गेट खोले गए हैं। पहले से उफान पर नर्मदा नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। शहडोल में जिला अस्पताल के कई वार्ड में पानी भर गया।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में दो मकानों की छत गिर गई। हादसे में 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। पांच लोग हैं। बूंदी जिले में एक कार घोड़ा पछाड़ नदी में गिर गई। कार सवार सकुशल बचे। राज्य के 29 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है।

छत्तीसगढ़ में आज रेड अलर्ट है। तेज बारिश जारी है। सरगुजा रीजन में 10 घंटे तक लगातार बारिश हुई। पूरे इलाके में कई फीट पानी भर गया। सड़क पर खड़े वाहन आधे पानी में डूब गए। NH 343 पर सामान से लदा ट्रक गागर नदी में गिर गया।

महाराष्ट्र के नासिक में गोदावरी का जलस्तर बढ़ा है। इसके कारण पंचवटी घाट के कई मंदिर पानी में डूबे हैं। इधर, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के चंबा और मंडी जिले में आज बादल फटा। चंबा में कंघेला नाले पर बना पुल बह गया। मंडी जिले की चौहार घाटी में तीन पैदल पुल बह गए।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

महाराष्ट्र

नासिक में पंचवटी घाट के कई मंदिर 4-5 फीट तक पानी में हैं।

छत्तीसगढ़-

चंबा के कंघेला नाले में बादल फटने के बाद बाढ़ आ गई। पुल-पुलिया बह गए।
मंडी की चौहारघाटी सिल्हबुधानी के कोरतंग के नाले में रात ढाई बजे बादल फटा। मगर आज सुबह पानी का लेवल कम हो गया।

उत्तर प्रदेश-

यूपी के वाराणसी में गंगा का वाटर लेवल 62 मीटर से ज्यादा हो गया है। खतरे का निशान 71 मीटर है।

मध्य प्रदेश-

जबलपुर में बरघी डैम के 9 गेट खोले गए हैं। नर्मदा नदी का जलस्तर 5 फटी तक बढ़ सकता है।
उमरिया में जोहिला डैम बढ़ते जलस्तर के कारण कई डैम खोले गए।
शहडोल के जिला अस्पताल के कई वार्डों में बारिश का पानी भर गया।

राजस्थान-

बूंदी के नमाना में श्यामू पुलिया से बहकर घोड़ा पछाड़ नदी में गिरी कार को क्रेन से निकाला गया।

Related Articles

Back to top button