Uncategorized

रायपुर के फैक्ट्री में जिंदा जला मजदूर.बचने के लिए चीखता-चिल्लाता रहा फोम-फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 घंटे तक जलता रहा कारखाना, 16 वर्कर्स जान बचाकर भागे

By Dinesh chourasiya

रायपुर के फोम फैक्ट्री में भीषण आग लगने से एक मजदूर की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बचने के लिए मजदूर चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन साथी मजदूर उसे बचा नहीं पाए। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम त्रिलोचन ध्रुव (18) है। मजदूर धमतरी के मगरलोड का रहने वाला था। उसके साथ फैक्ट्री के अंदर 17 अन्य मजदूर काम कर रहे थे, जिन्होंने आग लगते ही फैक्ट्री से बाहर भागकर अपनी जान बचाई।

आग से जुड़ी ये तीन तस्वीरें देखिए…

रायपुर में आग लगने से फोम फैक्ट्री मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।
फोम फैक्ट्री में आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।

जानिए कब और कैसे फैक्ट्री में लगी आग ?

दरअसल, 27 जून की शाम 7 अचानक फोम फैक्ट्री में आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद एक निजी फैक्ट्री से दमकल की गाड़ी मंगवाई गई। वहीं 2 दमकल वाहन रायपुर से बुलाए गए। करीब 3 घंटे तक फैक्ट्री जलती रही। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

त्रिलोचन ध्रुव (उम्र 18 साल) धमतरी के निवासी मगरलोड निवासी आग की चपेट में आ गया।
त्

फोम फैक्ट्री को लाखों का नुकसान

मिली जानकारी के मुताबिक फोम फैक्ट्री में 12 से ज्यादा कर्मचारी बाहर के हैं, जबकि 7 कर्मचारी स्थानीय हैं। इनमें से ही एक जिंदा जल गया। वहीं आग लगने से फैक्ट्री मालिक मुकेश अग्रवाल को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

थाना प्रभारी अविनाश सिंह के मुताबिक, कुटेसर नाम के गांव में एक फोम फैक्ट्री में है, जो 6 एकड़ में फैली हुई है। यहां पर गद्दा बनाया जाता है। शार्ट सर्किट होने की वजह से आग भड़की है। केमिकल और फोम जैसे ज्वलनशील पदार्थ की वजह से लपटें तेज हो गईं।

आग से उसका शरीर पूरी तरह जलकर राख हो गया।
इस मामले में फैक्ट्री मालिक से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

पुलिस के मुताबिक, कुछ ही मिनटों में आग की लपटें पूरी फैक्ट्री में फैल गईं। इस दौरान आग में मजदूर त्रिलोचन ध्रुव का शव पूरी तरह जल गया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

………………..

Related Articles

Back to top button